पेट्रोल और CNG दोनों से चलेगा TVS Jupiter CNG स्कूटर, 226 KM की लंबी रेंज के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

TVS Jupiter CNG: भारतीय ऑटो सेक्टर मार्केट की पॉपुलर टू व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस अब अपने ग्राहकों को एक नया तोहफा देने वाली है। दरअसल टीवीएस कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया TVS Jupiter CNG स्कूटर लेकर आ रही है जो ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आएगा। क्योंकि यह स्कूटर सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने में सक्षम होगा। तो चलिए इस सीएनजी स्कूटर में मिलने वाले संभावित फीचर्स, इसका माइलेज और इसकी कीमत के बारे में जान लेते हैं।

TVS Jupiter CNG इंजन और माइलेज

टीवीएस जूपिटर सीएनजी स्कूटर में कंपनी 124.8 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दे सकती है जो 9.4 Nm का मैक्सिमम टॉर्क और 7.2 Ps की मैक्सिमम पावर उत्पन्न करने में सक्षम हो सकता है। इस टीवीएस स्कूटर में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। यह टीवीएस स्कूटर पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चलने में सक्षम होगा। इसमें आपको 1.4 Kg का सीएनजी टैंक और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक देखने को मिलेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि यह सीएनजी स्कूटर पेट्रोल और सीएनजी दोनों से 226 KM की रेंज देने में सक्षम रहेगा।

Also Read:- भारतीय बाजार का सबसे लोकप्रिय Honda Activa e स्कूटर घर लाएं मात्र ₹4200 की EMI किस्त पर, सिंगल चार्ज पर देता है 102 KM की रेंज

TVS Jupiter CNG फीचर्स

बात की जाए अगर अपकमिंग टीवीएस जूपिटर सीएनजी स्कूटर के फीचर्स को लेकर तो इसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल ओडोमीटर, एनालॉग एंड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लो फ्यूल इंडिकेटर, एलॉय व्हील्स, एनालॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल फ्यूल गॉज, कैरी हुक और पैसेंजर फुट्रेस्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

TVS Jupiter CNG
TVS Jupiter CNG

TVS Jupiter CNG लॉन्च डेट और कीमत

TVS Jupiter CNG स्कूटर की लॉन्चिंग को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्कूटर को कंपनी मई 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। वहीं इसकी कीमत को लेकर ऐसी अपने सामने आ रही है कि यह स्कूटर भारतीय बाजार में 95 हजार रुपए से 1 लाख रुपए की एक शोरूम कीमत पर लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस सीएनजी स्कूटर की लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है।

Also Read:- 242KM किलोमीटर की लंबी रेंज वाला Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ सस्ता, अब मिल रहा सिर्फ ₹2464 की मंथली EMI पर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment